फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: नगर कीर्तन में असंतुलित हुई ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आया युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 30 Oct 2022 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)

सार

पहली पातशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में रविवार को पैदल नगर कीर्तन स्टेट गुरुद्वारा साहिब कपूरथला से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर लोधी के गांव पाजिया के समीप एक असंतुलित हुई ट्रैक्टर-ट्राली ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुरजोत सिंह (24) निवासी औजला, नवी आबादी, गली नंबर 7 कपूरथला के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पहली पातशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में रविवार को पैदल नगर कीर्तन स्टेट गुरुद्वारा साहिब कपूरथला से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी की ओर आ रहा था। जब नगर कीर्तन गांव पाजिया के समीप पहुंचा तो नगर कीर्तन में शामिल एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। जिसने राह चलते युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे से युवक का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसे राहगीरों की ओर से सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी मे लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें