फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लुधियाना में रंजिशन भिड़े दो गुट, एक दूसरे पर जमकर चलाई लाठियां, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 29 Oct 2022 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

वीडियो टेक्सटाइल कालोनी की बताई जा रही है। पहले बताया गया कि यह वीडियो मोती नगर इलाके में आने वाली टेक्सटाइल कालोनी की है, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि यह मेहरबान इलाके की टेक्सटाइल कालोनी की है।
विज्ञापन
लुधियाना में भिड़ते युवा। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें कुछ युवक रंजिश के चलते पहले गालियां देने लगे और फिर देखते ही देखते एक दूसरे पर ईंट पत्थर और डंडे लाठिया बरसाने लगे। कुछ युवक तो जान बचाने के लिए इधर उधर भागते रहे।

विज्ञापन


वीडियो टेक्सटाइल कालोनी की बताई जा रही है। पहले बताया गया कि यह वीडियो मोती नगर इलाके में आने वाली टेक्सटाइल कालोनी की है, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि यह मेहरबान इलाके की टेक्सटाइल कालोनी की है। इसके बावजूद दोनों थानों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

युवकों के बीच कहासुनी के दौरान एक दूसरे को धमकियां दी गई। जिसके बाद एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों पर पत्थर से हमला कर दिया और फिर लाठियां डंडे एक दूसरे पर बरसाने लगे। ईट पत्थर चलते ही आस-पास के लोग अंदर घुस गए। उसके बाद युवक काफी समय तक झगड़ा करते है और एक दूसरे को धमकियां दे चले जाते है। यह सारा वाकया किसी प्रत्यक्षदर्शी की तरफ से कैमरे में कैद कर लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद उक्त वीडियो काफी वायरल हुआ। शहर में चर्चा रही कि यह वीडियो टेक्सटाइल कालोनी की है। जब इस बारे में थाना मोती नगर के इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव कपूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेहरबान के अधीन आने वाली टेक्सटाइल कालोनी का है। वह अपने तौर पर जांच कर चुके है। यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है। जब थाना मेहरबान के एसएचओ सब इंस्पेक्टर दविंदर कुमार ने बताया कि वीडियो उनके ही इलाके का बताया जा रहा है। मुलाजिम जांच के लिए गए थे, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। कोई शिकायत भी नहीं आई है। जैसे ही कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें