फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: रंजिश के चलते भिड़े दो गुट, एक ने चलाई हवा में गोली

Sat, 18 Nov 2023 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के दौरान दोनों गुटों के दो युवक घायल, डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन
विज्ञापन

थाना सलेम टाबरी की पुलिस कर रही मामले की जांच, गोली चलाने वाले की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जस्सियां रोड पर शुक्रवार की सुबह दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक गुट के युवक ने अपने बचाव के लिए हवा में गोली तक चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों में घुस गए और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मारपीट के दौरान दोनों गुटों के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया है। उनकी पहचान गुरप्रीत सिंह और दूसरे घुट में घायल गुरजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि गोली चलाने वाला हरमिंदर सिंह बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जस्सियां रोड पर मनियारी की दुकान चलाने वाले गुरप्रीत सिंह का अशोक नगर के रहने वाले गुरजीत सिंह के साथ पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों गुटों की एक बार फिर जस्सियां रोड पर ही टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। दोनों झगड़ा करते हुए और एक-दूसरे पर डंडे से वार करते हुए हरमिंदर सिंह के घर के बाहर पहुंच गए। हरमिंदर सिंह ने सोचा कि उसके घर पर हमला हुआ है तो वह अंदर से अपना लाइसेंसी हथियार ले आया और उसने दवा में गोली चला दी। इसके बाद दोनों गुटों के लोग वहां से भाग निकले। इसी दौरान दोनों घायल वहीं पर थे तो उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजकुमार ने बताया कि अभी गोली चलने की बात क्लीयर नहीं हो पाई है। दोनों घायल अभी अस्पताल में दाखिल हैं और बयान देने के काबिल नहीं हैं। उनके बयान दर्ज करने के बाद ही पूरी बात साफ हो पाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें