फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी हवालात से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाने में चोरी के मामले में पकड़े दो चोर शनिवार को आधी रात के बाद हवालात का सरिया तोड़कर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस थाना अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए, जब उन्होंने रविवार को सुबह देखा कि हवालात से दोनों चोर गायब हैं। जानकारी के अनुसार 2 सितंबर को आरोपी भिंदर राम निवासी गांव कुंभड़ा और संदीप सिंह निवासी गांव तूरां को गोबिंदगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले में नामजद किया था। आरोपी लोहे की पाइप, ग्रिल आदि विभिन्न स्थानों से चोरी करते थे। इन्हें 3 सितंबर को जैसे ही पुलिस ने अमलोह अदालत से रिमांड हासिल करने के लिए थाने की हवालात में रखा तो आधी रात को शातिर चोर हवालात का सरिया तोड़कर रोशनदान के जरिये फरार हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी संदीप सिंह की बहन ने बताया कि उसके भाई को चोरी के मामले में पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन पुलिस रविवार सुबह उसके पिता, छोटे भाई को सुबह पांच बजे लेने के लिए घर आ गई और उसे भी बाद में पुलिस थाना बुलाया गया। बहन ने कहा कि अगर भाई ने अपराध किया है तो उसकी सजा भाई को मिले न कि परिवार को परेशान किया जाए। इस मामले संबंधी एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि जल्द ही भागे हुए हवालाती पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें