फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा। मुल्लांपुर रायकोट रोड पर स्थित मीना बाजार के सामने चावल की बोरियों से लदे ट्रक ने बाइक सवार चचेरे भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान हरप्रीत कौर और उसके चचेरे भाई गुरसेवक सिंह सेखों के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

हरप्रीत कौर की शादी रायकोट निवासी अमरदीप सिंह से हुई थी। हरप्रीत कौर अपने मायके गांव दाखा में भतीजे का जन्म होने की खुशी में आई हुई थी। घर में कार्यक्रम के चलते हरप्रीत चाचा के बेटे गुरसेवक सिंह सेखों के साथ बाइक पर बाजार से सामान लेने गई थी।
विज्ञापन

दाखा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फरार होने की कोशिश कर रहे चालक भिंदरपाल सिंह निवासी गांव रकबा को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें