फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक पर कातिलाना हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ग्यासपुरा के 33 फुटा रोड पर तीन नौजवानों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को अधमरा कर आरोपी वहां से फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने किसी तरह से घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। थाना डाबा की पुुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जसप्रीत सिंह जमैटो में बतौर डिलवरी ब्वाय काम करता है। वह एक महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। मंगलवार को वह महिला के साथ मंदिर जा रहा था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आते देख लिया। जिसके बाद वह गुस्से से लाल पीला हो गया। आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिल कर मारपीट की। जब वह बीच बचाव के लिए आई तो महिला को भी पीटा गया। इतना ही नहीं आरोपी तेजधार हथियार से हमला कर फरार हो गए। महिला के चिल्लाने पर आरोपी वहां से धमकियां देते हुए फरार हो गए। अस्पताल में घायल जसप्रीत के जीजा जसबीर सिंह ने बताया कि जसप्रीत पिछले काफी समय से महिला के साथ रिलेशनशिप में था। जिस कारण दोनों परिवारों में पहले भी विवाद हो चुका था। महिला के मुताबिक उसने अपने पति के खिलाफ अदालत में केस लगाया हुआ है। उसी रंजिश के चलते आज उसके पति ने साथियों सहित हमला कर दिया। लोगों ने मौके पर फोन करके 108 एंबुलेंस बुलाई। थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम ब्यान लेने के लिए गई थी, लेकिन डाक्टरों ने घायल जसप्रीत को अनफिट करार दे दिया। जिस कारण बयान दर्ज नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ब्यान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें