फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे युवा पर लोहे की राड से हमला कर नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर से अपने गांव लौट रहे मोटरसाइकिल सवार युवक पर तीन युवकों ने लोहे की राड से हमला कर नीचे गिरा दिया। तीनों आरोपी उससे पर्स और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। थाना कूमकलां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव झड़ोदी निवासी सतनाम सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 जनवरी की शाम को अपने मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। जैसे वह गांव प्रतापगढ़ के पास पहुंचा उसके पीछे मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन युवाओं ने उसकी पीठ पर लोहे की राड से हमला किया। लोहे की राड लगते ही वह मोटरसाइकिल सहित जमीन पर गिर गया। तीनों आरोपी युवक उसके पास आए उसके जेब में पर्स निकाल लिया और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। उसके पर्स में लगभग 12 सौ रुपये नगद और अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें