फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: एसटीएफ के सेवानिवृत्त एआईजी को गैंगस्टरों ने दी धमकी

Sat, 29 Jul 2023 07:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीलुधियाना। पंजाब पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स में बतौर एआईजी फिरोजपुर रेंज तैनात रहे सेवानिवृत्त पीपीएस अधिकारी संदीप शर्मा और उनकी पत्नी को गैंगस्टरों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इसकी शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी है। जांच के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने सेवानिवृत्त एआईजी संदीप शर्मा की शिकायत पर गैंगस्टर बूटा खान और बरनाला निवासी मनीष प्रभाकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

संदीप शर्मा ने बताया कि वह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी एसटीएफ में विभिन्न जगह पर तैनाती होने के कारण नशा तस्करी के एवं गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई मामले दर्ज किए हैं। इसके चलते गैंगस्टर बूटा खान एवं गैंगस्टर मनीष प्रभाकर एवं उनके साथी उन्हें विदेशी नंबरों से मोबाइल कॉल कर जान से मारने की धमकियां देते थे। एसटीएफ पंजाब के डायरेक्टर जनरल पुलिस एसएएस नगर हरप्रीत सिंह सिद्धू ने उन्हें सुरक्षा देने के लिए डीजीपी पंजाब को लिखा था। अब 16 जून को मोबाइल पर उनकी पत्नी को धमकी भरी कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें