फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा : पानी के लिए सगे भाइयों में चलीं गोलियां, चार लोगों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। गांव ख्याला कलां में पानी के झगड़े को लेकर दो गुटों में हुई फायरिंग के दौरान चार व्यक्ति जख्मी हो गए हैं जिनको सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाने के बाद शुक्रवार की रात राजिंद्रा अस्पताल पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना सदर मानसा की पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार गांव ख्याला कलां सगे भाई निरवैर सिंह, अजायब सिंह और नैब सिंह के बीच पानी वाले खाल को लेकर आपसी झगड़ा चलता आ रहा था। बताया जा रहा है कि इनके छोटे भाई हरबंस सिंह ने शुक्रवार की शाम अपने खेत को पानी लगा लिया, जब अजायब सिंह अपने खेत को पानी लगाने लगा तो निरवैर सिंह ने उसको रोका। इस दौरान कुछ व्यक्ति वहीं हथियार लेकर पहुंच गए, जिन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में मनदीप सिंह, जसविंद्र सिंह, अजायब सिंह व नायब सिंह जख्मी हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाने के बाद बाहर के लिए रेफर कर दिया गया।
सिविल अस्पताल मानसा के डॉ. विलियम ने बताया कि उनके पास चार व्यक्ति जख्मी हालत में पहुंचे हैं जिनकी हालत को गंभीर देखते हुए बाहर के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना सदर मानसा के मुखी जसपाल सिंह ने बताया कि इस गोलीबारी व झगड़े संबंधित मानसा में दाखिल व्यक्ति बाहर के लिए रेफर कर दिए गए हैं और पुलिस टीम उनके बयान दर्ज करने के लिए राजिंद्रा अस्पताल, पटियाला में गई हुई है। उन्होंने कहा कि बयान के बाद ही कार्रवाई अमल लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें