फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बिना लाइसेंस चल रहा था क्लीनिक, सिविल सर्जन ने थाना बस्ती जोधेवाल में महिला पर कराया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। नूरवाला रोड पर बिना डिग्री और लाइसेंस के क्लीनिक चला रही एक महिला के बारे में सेहत विभाग को पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी बस्ती जोधेवाल पुलिस को दी। इसके बाद सिविल सर्जन की शिकायत पर नूरवाला रोड स्थित आनंदपुरी निवासी सूर्य रेखा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नूरवाला रोड पर आरोपी महिला ने रेखा क्लीनिक के नाम से क्लीनिक खोला हुआ है। मगर आरोपी महिला के पास न तो कोई डिग्री है और न ही कोई लाइसेंस। वह फिर भी लोगों को दवाएं देकर लोगों की जान को खतरे में डाल रही है। इस बारे में जब सेहत विभाग की टीम को पता चला तो उन्होंने वहां दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर ने बताया कि यह मामला सिविल सर्जन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपी महिला के क्लीनिक पर दबिश दी गई थी, लेकिन वह नहीं मिली। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी महिला सूर्य रेखा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें