फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: गोली लगने से कांस्टेबल घायल, घर से ड्यूटी के लिए निकला था, घर के बाहर लहूलुहान मिला

Fri, 18 Aug 2023 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

गुरविंदर सिंह के पिता भी पंजाब पुलिस में थे और उनकी मौत के बाद ही उसे नौकरी मिली थी। वह एक हिंदू नेता के साथ बतौर सुरक्षा कर्मचारी तैनात था। 25 साल के गुरविंदर को कुछ दिन पहले ही दोबारा पुलिस लाइन में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
कांस्टेबल गुरविंदर सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात गुरविंदर सिंह को संदिग्ध हालात में गोली लग गई और वह बुरी तरह से घायल हो गया। गुरविंदर सिंह 16 अगस्त की सुबह से लापता चल रहा था और 17 अगस्त की सुबह घर के पास ही संदिग्ध हालात में घायल मिला। परिजनों ने उसे फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह के पिता भी पंजाब पुलिस में थे और उनकी मौत के बाद ही उसे नौकरी मिली थी। वह एक हिंदू नेता के साथ बतौर सुरक्षा कर्मचारी तैनात था। 25 साल के गुरविंदर को कुछ दिन पहले ही दोबारा पुलिस लाइन में तैनात किया गया था। 15 अगस्त के कारण वह ड्यूटी पर आ गया और 16 अगस्त की सुबह फिर घर से पुलिस लाइन ड्यूटी के लिए निकल गया। लेकिन गुरविंदर ड्यूटी नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें: आपदा में अवसर: रूस-यूक्रेन युद्ध से सप्लाई हुई बाधित, चंडीगढ़ 3 BRD ने खुद बना डाले MI Aircrafts के पार्ट्स 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 12 बजे गुरविंदर ने घर फोन किया कि वह किसी काम में बिजी है और शाम तक घर लौट आएगा, लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। वह सारी रात घर नहीं आया। सुबह चार बजे वह घायल अवस्था में घर के बाहर पड़ा था, उसे गोली लगी थी। बताया जाता है कि किसी अज्ञात नंबर से परिवार को फोन आया था कि गुरविंदर की एक्टिवा कोहाड़ा के पास पड़ी है और उसे चार लोग अपने साथ लेकर जा रहे थे। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि गोली कैसे लगी, अभी पता नहीं चल पाया है। गुरविंदर का ऑपरेशन हुआ है और वह बयान देने के काबिल नहीं था। होश में आने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें