फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन थापर और अनमोल बिश्नोई को विदेश से लाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गिरफ्तार किए गए लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापर और छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनको विदेश से लाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। गृह मंत्रालय ने इनकी हिस्ट्री मानसा पुलिस से मांगी है, जो उन्हें सौंप दी गई है। जिला पुलिस मुखी मानसा गौरव तूरा ने दावा किया कि विदेश मंत्रालय की ओर से उन्हें भारत लाने की कार्रवाई शुरू कर चुकी है, जिसके लिए जरूरी दस्तावेज उन्हें मुहैया करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्हें लाकर मानसा पुलिस के हवाले किया जाता है तो गिरफ्तारी के बाद सिद्धू मूसेवाला की हत्या के केस में दूसरी चार्जशीट दाखिल की जाएगी। जिक्रयोग है कि मानसा पुलिस की ओर से पहले से ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। जिसमें 36 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने 24 के खिलाफ चालान पेश किया है। चार्जशीट के अनुसार इनमें से 20 गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दो शूटरों मनप्रीत और जगरूप सिंह रूपा को एनकाउंटर में मारा जा चुका है। चार्जशीट में मूसेवाला की रेकी करने वाले संदीप केकड़ा, शूटर प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप और उनकी मदद करने वाले गैंगस्टर मनप्रीत भाउ, मनप्रीत मन्ना, सारज मिंटू, मनमोहन मोहना, सचिन भिवानी के नाम शामिल हैं। इनमें से चार गैंगस्टर विदेश में हैं। जिनमें गोल्डी बराड़, अनमोल, सचिन और निपिल नहरा शामिल हैं। जिनमें से सचिन और अनमोल को गिरफ्तार किया गया है। जिनको भारत लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें