फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया के निशाने पर रहे मंत्री आशु, विधायक बैंस और पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर लुधियाना में शनिवार को पहुंचे सीनियर अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने एक के बाद एक मंत्री भारत भूषण आशु, विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल को अपना निशाने पर लिया। मजीठिया ने कहा कि मंत्री आशु और विधायक बैंस के बीच फिक्स मैच चल रहा है, एक दूसरे साधु और महापुरुष बोल कर लोगों को आंखों में धूल झोकना चाहते हैं। यही कारण है कि हाईकोर्ट से याचिका रद्द होने के बावजूद आज तक पुलिस विधायक बैंस को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

वहीं बैंस भी मंत्री आशु के विभाग में हो चुके घपलों पर चुप्पी साधे बैठे हैं। यहां के पुलिस कमिश्नर भी गिरफ्तारी के लिए कुछ नहीं कर रहे, लेकिन सत्ता बदलने के बाद वह आम पब्लिक को क्या जवाब देंगे। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया शनिवार को लुधियाना के दुगरी स्थित पैलेस में आयोजित अकाली दल के समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।
मजीठिया ने कहा कि यहां के मंत्री ने उनके विभाग में तैनात एक अधिकारी राकेश सिंगला जिसे साल 2017 में डिमोट कर दिया गया था, उसे सबसे पहले तरक्की दी। उसे विभागीय विजिलेंस कमेटी का मुखिया बनाया। यही नहीं जितने भी बड़े टेंडर थे, सब उसकी देखरेख में कर दिए गए। इससे साफ है कि सब कुछ मिलीभगत से चल रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर तंज कसते कहा कि उन्होंने अपने घर में एक वाशिंग मशीन लगा है, जिसमें रेत माफिया और शराब माफिया लोगों की धुलाई कर पाक साफ बना रहे हैं। नवजोत सिद्धू दावा करते है कि पंजाब में तीन रुपये बिजली देंगे, तो देर किस बात की है। पंजाब में सरकार उनकी है, तुरंत लागू करें नई दरें। मजीठिया ने कहा कि पंजाब में 70 लाख घर है। साल 1974 से लेकर अभी तक पंजाब में महज पांच से छह लाख नौकरी दी गई है। ऐसे में कांग्रेस सरकार किस मुंह से दावा कर रही है कि वह 70 लाख नौकरी देगी। इस मौके पर विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों, विधायक मनप्रीत अयाली, सीनियर अकाली नेता जगबीर सोखी, जिला प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, एडवोकेट हरीष राय ढांडा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें