फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : दवा फैक्टरी से डाई और लाखों का सामान चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। कूमकलां के गांव लाटो दाना स्थित दवा फैक्टरी से चोर लाखों रुपये की डाई व अन्य सामान चोरी करके ले गए। फैक्टरी स्टाफ ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना कूमकलां पुलिस ने गांव साहिबाणा निवासी जसवंत सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह के अनुसार वह मैर्सज पसीकोरमेडिक्स लिमिटेड में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। 11 अगस्त की रात वह फैक्टरी बंद कर अपने घर चला गया। अगली सुबह आकर देखा तो फैक्टरी के शीशे टूटे हुए थे। चोर 15 डाई, 8 पीस शूटर व प्लेट्स, दो मोबाइल, एक पंखा, 1 पीस ग्रैनुलेटर मेश विद स्पेसपेरलेस और तीन रौटरी मशीन फिल्टर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग शीशा तोड़कर अंदर घुसते और चोरी करने के बाद कार में फरार होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें