फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना गैस लीक मामला : 96 घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दिन बाद खोला रास्ता, दुकानदारों ने भी खोलीं दुकानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ग्यासपुरा इलाके में रविवार की सुबह सीवरेज से गैस लीक होने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई थी। 96 घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन के हाथ खाली हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि सीवरेज में कैमिकलयुक्त पानी या फिर वेस्टेज कहां से आई। यह भी पता नहीं चला है कि जिस कैमिकल की पहचान हुई है वह कौन सी फैक्टरी में इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

हालांकि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने कुछ फैक्ट्रियों को चिन्हित किया है, लेकिन अभी तक स्पष्ट रूप से किसी को कुछ पता नहीं चल पाया है। डीसी सुरभि मलिक ने मामले के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए गए थे। मगर अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है। चार दिन बीतने के बाद बुधवार सुबह प्रशासन ने हादसे वाली जगह से गुजरने वाला सारा रास्ता खोल दिया गया। पुलिस की ओर से की गई बेरिकेडिंग उठवा दी गई है। सामने बनाई गई मार्केट भी बुधवार को खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें