फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सड़क पर साइड होने को कहा तो लाइनमैन को ट्रक से कुचलकर मार डाला, लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना

Tue, 15 Aug 2023 01:26 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

एसीपी जतिंदर चोपड़ा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों के काफी नजदीक है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोकल प्वाइंट इलाके में एक ट्रक ड्राइवर ने लाइनमैन के साथ हुई कहासुनी के बाद उसकी बाइक को टक्कर मारी और फिर घायल लाइनमैन के ऊपर ट्रक चढ़ाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान चंडीगढ़ रोड के मुंडियां कलां इलाके में रहने वाले गौरव कुमार के रूप में हुई है। जांच के बाद पुलिस ने जेई पंकज पांडे की शिकायत पर थाना फोकल प्वाइंट में ट्रक ड्राइवर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी महेश कुमार और क्लीनर उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले अश्विनी कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है लेकिन पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार जेई पंकज पांडे और प्राइवेट तौर पर लाइनमैन की नौकरी कर रहे गौरव अपनी अपनी बाइकों पर जा रहे थे। रास्ते में फोकल प्वाइंट फेज सात में आरोपी महेश कुमार और अश्विनी नशे की हालत में थे और हथियार लेकर हुल्लड़बाजी कर रहे थे। दोनों ने उन्हें साइड होने को कहा तो महेश और अश्विनी ने गाली देनी शुरू कर दी। जब पंकज और गौरव ने विरोध किया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने उन्हें शांत कराया और समझौता करा भेज दिया। जब बिजली मुलाजिम और गौरव अपने अपने बाइक पर सवार होकर जाने लगे तो रंजिशन महेश कुमार ने ट्रक से गौरव के बाइक को टक्कर मार दी और टक्कर लगने के कारण गौरव नीचे गिर गया। इसी दौरान घायल गौरव के ऊपर से आरोपी ने ट्रक निकाल दिया और वहां से भाग निकले। इसके बाद घायल गौरव को फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस को तुरंत सूचना दे दी गई थी लेकिन पुलिस कार्रवाई ढीली करने में लगी रही। जिस कारण सोमवार की सुबह जीवन नगर चौकी के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद एसीपी जतिंदर चोपड़ा मौके पर पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। इसके बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया।

मृतक की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

गौरव की मां सोनिया देवी और पत्नी मनीषा का रो रोकर बुरा हाल है। गौरव की मां दिल्ली में रहती हैं, जबकि वह परिवार समेत मुंडियां कलां इलाके में रहता था। उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक सात महीने की बेटी है। परिवार का कहना है कि वह घर में अकेला कमाने वाला था। अब परिवार का पालन पोषण कौन करेगा।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

एसीपी जतिंदर चोपड़ा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों के काफी नजदीक है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें