फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर निकलने के बाद फिर से शुरु कर दिया हेरोइन तस्करी का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। नशा तस्करी मामले में जेल से छह महीने पहले जमानत पर बाहर आए आरोपी ने अपने साथी के साथ मिल हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति के साथ आरोपी ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू किया वह भी जेल से हत्या के मामले में पैरोल पर बाहर आया हुआ है। आरोपी उस समय एसटीएफ की टीम के हत्थे चढ़ गया, जब वह शिमलापुरी इलाके में हेरोइन की खेप सप्लाई करने के लिए जा रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने साढ़े आठ सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मोहाली के एसटीएफ थाने में मोहल्ला आलमगीर एनक्लेव निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्स (24) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथी गांव खटड़ा चुहारम निवासी हरजोत सिंह उर्फ जोत की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शिमलापुरी इलाके में नाकाबंदी की थी। पुलिस को पता चला कि आरोपी जस्स अपने साथी जोत के साथ हेरोइन सप्लाई करने का धंधा करता है। आरोपी इस समय अरोड़ा पैलेस के पास से गुजर रहा है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। वह करीब छह महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। बाहर आते ही उसकी मुलाकात आरोपी जोत के साथ हुई। दोनों के पास कोई काम नहीं था। जिस कारण उन्होंने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी जोत ने अपने किसी ग्राहक को हेरोइन देने के लिए जस्स को भेजा था, लेकिन वह पुलिस के हाथ लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें