फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: कपड़े के शोरूम में देर रात लगी भयानक आग, आठ घंटे में पाया गया काबू, लाखों का नुकसान

Fri, 03 Mar 2023 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

बाबा थान सिंह चौक के पास ऑक्टेव कंपनी का रेडीमेड गारमेंट शोरूम है। गुरुवार रात को शोरूम मालिक शोरूम बंद कर घर चले गए। देर रात अचानक शोरूम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोरूम के अंदर से धुआं निकलता देख शोर मचाया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के बाबा थान सिंह चौक के पास स्थित कपड़े के शोरूम में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। 

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की 5-6 गाड़ियों ने करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।



बाबा थान सिंह चौक के पास ऑक्टेव कंपनी का रेडीमेड गारमेंट शोरूम है। गुरुवार रात को शोरूम मालिक शोरूम बंद कर घर चले गए। देर रात अचानक शोरूम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोरूम के अंदर से धुआं निकलता देख शोर मचाया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आसपास की छतों पर जाकर आग पर काबू पाया। जब तक आग काबू में आई तब तक पूरे शोरूम में पड़े कपड़े जल चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें