फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जग्गू भगवानपुरिया व लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों पर पुलिस की नजर, कई इलाके में दी दबिश

Thu, 02 Mar 2023 08:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टरों के परिवार वालों से बातचीत की और जानकारी जुटाई। वहीं जमानत में घूम रहे गैंगस्टरों की भी जानकारी जुटाई गई। गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में गैंगवार के बाद पुलिस मुस्तैद है। यही वजह है कि पंजाब पुलिस पूरे प्रदेश में जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में रहने वालों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
लोगों से बात करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेलों में बंद गैंगस्टरों और बाहर घूम रहे उनके साथियों के नेक्सस को तोड़ने के लिए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार की सुबह महानगर के कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में रहने वालों के यहां पर पुलिस ने दबिश दी।

विज्ञापन

पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टरों के परिवार वालों से बातचीत की और जानकारी जुटाई। वहीं जमानत में घूम रहे गैंगस्टरों की भी जानकारी जुटाई गई। गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में गैंगवार के बाद पुलिस मुस्तैद है। यही वजह है कि पंजाब पुलिस पूरे प्रदेश में जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में रहने वालों पर नजर रख रही है।

कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार सुबह ही टीमों का गठन किया था। हर थाने के एसएचओ को पहले ही आदेश जारी किया गया कि हार्डकोर क्रिमिनल की एक लिस्ट तैयार करें। इसके बाद उनके नेटवर्क को खंगाला जाए। वहीं जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में रहने वाले गैंगस्टरों के घर सर्च अभियान चलाने की बात भी कही गई थी। थाना सलेम टाबरी, हैबोवाल और थाना डिविजन सात के इलाके भोला कॉलोनी में भी सर्च अभियान चलाया गया। एसएचओ अपनी पूरी टीम तलाशी अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें