फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मार्ग के लिए एक्वायर की गई जमीन का मामला : कम मुआवजा मिलने पर किसानों का धरना, पुलिस ने की धक्का मुक्की

विज्ञापन
किसानों को रोकती पुलिस। - फोटो : BATHINDA
विज्ञापन
बठिंडा। डबवाली बठिंडा और अमृतसर जामनगर राष्ट्रीय मार्ग को छह मार्गी करने के लिए सरकार द्वारा एक्वायर की गई किसानों की जमीन के मामले को लेकर मुआवजा कम देने का आरोप लगाकर शनिवार को किसानों ने गांव गहरी भागी के समीप धरना लगा दिया। वहीं पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उनके साथ धक्का मुक्की की लेकिन किसान पुलिस के बेरिकेड हटाकर आगे बढ़ने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

किसान लछमण सिंह, जसवीर सिंह ने बताया कि सरकार ने उक्त रोड छह मार्गी बनाने के लिए उनकी जमीन को एक्वायर किया है, लेकिन सरकार ने किसानों को जमीन के सही रेट पर मुआवजा राशि नहीं दी। इसके अलावा किसानों के खेतों में जो वृक्ष या दीवारें और अन्य सामान है, उसकी मुआवजा राशि भी सरकार ने किसानों को जारी नहीं की।
इसके उल्ट सरकार पुलिस की सहायता से उक्त एक्वायर की गई जमीन पर लगे वृक्षों को काटने में जुट गई, जोकि सरासर किसानों के साथ धक्का है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने किसानों को सही मुआवजा राशि जारी नहीं की तो आने वाले दिनों में किसानों की ओर से बडे़ स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें