उन्होंने दराज से पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्होंने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बाद एक लुटेरे ने तेजधार हथियार उसके हाथ पर दे मारा। जब उसकी पत्नी ने रोकना चाहा तो दूसरे व्यक्ति ने उसकी पत्नी पर गोली चला दी। आरोपियों ने तीन फायर किए। एक गोली उसकी पत्नी की जांघ में जाकर लगी।
गोली के छर्रे पास ही बैठी उसकी ढाई साल की बच्ची को भी लगे। जिस कारण वह घायल हो गई। इसके बाद लुटेरों ने कैश और अन्य सामान लूट लिया। वह चिल्लाने लगे तो लोग इकट्ठा हो गए थे। यह देखकर तीन लुटेरे एक बाइक पर बैठ कर फरार हो गए, जबकि दो लुटेरों ने बाइक स्टार्ट करनी चाही मगर वह बाइक ले जा नहीं सके। लोगों को देखकर वह बाइक छोड़ कर ही भाग गए।
अभी तक नहीं लगा कोई सुराग, जांच है जारी
थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर ने बताया कि आरोपियों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जो बाइक मौके से मिली है, उसकी जांच की जा रही है। उसके नंबर से मालिक का आसानी से पता चल जाएगा। अभी तक जितने सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं उनमें से कुछ नहीं मिला है। बाकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।