फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: बाइक पर जाते समय बदमाशों ने सरेआम चलाई गोलियां, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मामला दर्ज

Sun, 29 Jan 2023 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पीएयू थाने के इलाके का वीडियो बताया जा रहा है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।  पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है, सोशल मीडिया के जरिये पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में कमिश्नरेट पुलिस एक तरफ शहर में गैंगवार पर लगाम लगाने का दावा करती है, लेकिन दूसरी तरफ कुछ बदमाशों द्वारा सरेआम बाइक पर जाते समय हवा में गोलियां चला दी गई। इतना ही नहीं पहले आरोपियों ने एक घर के बाहर गोलियां चलाई और फिर चलते समय बाइक पर गोलियां चलाई।

विज्ञापन


इन सबका वीडियो बनाकर आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया और कहा कि दूसरे ग्रुप को बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए। यह वीडियो थाना पीएयू के इलाके का और तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने अभी फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों का लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह वाला इलाके में रहने वाले कमलजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 25 जनवरी की रात को कुछ अज्ञात आरोपियों ने उनके घर के बाहर ललकारें मारे और गोलियां चलाई। गोलियों की आवाज सुन महिला ने बाहर निकलने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि आरोपी भी सोशल मीडिया का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर लिखा कि किसी के साथ समय रखा था और दूसरा ग्रुप नहीं आया। इस दौरान आरोपियों ने लाइव होकर गोलियां भी चलाई।

वीडियो बनाने वाले आरोपियों ने वीडियो सागर न्यूट्रान नाम के युवक को टैग किया है। वीडियो पर लिखा है कि सागर न्यूट्रान मेरा बड़ा भाई है। अब पुलिस सागर न्यूट्रान आईडी के नाम वाले युवक को पहचान करने में जुटी है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। हालांकि इस मामले में अभी कोई भी पुलिस अधिकारी फोन नहीं उठा रहे कि युवक कौन है और कहां का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें