फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: भैंस ने मालिक को मारी टक्कर तो पिटबुल ने काटी पूंछ, लोगों ने कुत्ते को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

Sat, 28 Jan 2023 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

कुत्ता के मालिक पर भैंस ने हमला किया था, जिसके बाद पिटबुल ने भैंस की पूंछ काट दी। पुलिस ने कुत्ते का पोस्टमार्टम कराकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर पिटबुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र के गांव छव्वा में पिटबुल नस्ल के कुत्ते को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। कुत्ते ने अपने मालिक पर हमला करने वाली भैंस की पूंछ काट ली थी। कुत्ते के मालिक की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने एक महिला सहित 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव छव्वा निवासी सोमवीर ने बताया कि शाम को वह अपने पालतू कुत्ते को गांव की बणी की तरफ घुमाने के लिए लेकर जा रहा था। रास्ते में गांव के रहने वाले दीपक की भैंस बंधी हुई थी। वह निकलने लगे तो भैंस ने सिर मार कर उनको गिरा दिया। यह देख उनके कुत्ते ने भैंस की पूंछ पकड़ कर काट ली।

आरोप है कि इसी दौरान दीपक की पुत्रवधू ने डंडे से कुत्ते को पीटना शुरू कर दिया। पीटने पर कुत्ते ने भैंस की पूंछ छोड़ दी। इसी दौरान गांव निवासी शिवलाल लाठी लेकर वहां आ गया और कुत्ते को पीटना शुरू कर दिया। कुत्ते को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मार कर गिरा दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शिवलाल कुत्ते को पीटकर उसकी जान ले ली। सोमवीर ने पूरी की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने कोसली थाना में दी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुत्ते का पोस्टमार्टम कराकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें