फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जगरांव में PNB के एटीएम से 17 लाख की लूट, चार नकाबपोशों ने कटर से काटा, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 18 Sep 2024 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

लुटेरों ने पहले एटीएम के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे मारा। फिर एटीएम का शटर कटर से काट कर अंदर घुसे। इसके बाद आरोपियों ने एटीएम में लगे कैमरो पर स्प्रे मार कर एटीएम को काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एटीएम में लूट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव-रायकोट रोड पर स्थित गांव लम्मे में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) एटीएम में मंगलवार की देर रात को लुटेरों ने लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना का पता बुधवार की सुबह उस समय लगा जब गांव के एक व्यक्ति ने एटीएम बूथ को टूटा देखा। इसके बाद उसने बैंक मैनेजर फोन पर सूचना दी। 

विज्ञापन


बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। जगरांव रायकोट व हठूर की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि दो बाइक्स पर आए चार लुटेरों ने पहले एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे मारा। फिर एटीएम का शटर कटर से काट कर अंदर घुसे। इतना ही नहीं लुटेरों ने अंदर घुसते ही एटीएम में लगे कैमरो पर स्प्रे मार कर एटीएम को कटर से काटा। 

सूत्रों के मुताबिक एटीएम से लुटेरे 17 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। लुटेरे अपने साथ लाया गैस कटर का सिलेंडर भी एटीएम में छोड़ गए। लुटेरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। कुछ दिन पहले भी लुटेरों ने पक्खोवाल रोड पर एटीएम लूटने की कोशिश की थी लेकिन हूटर बजने पर लुटेरे मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन


वहीं मामले को लेकर बैंक मैनेजर रेशव अग्रवाल ने बताया कि लुटेरों ने कैमरो पर स्प्रे मारने के साथ साथ सिक्योरिटी सिस्टम को भी बद कर दिया था। जिस कारण हटूर नहीं बजा। उन्होंने कहा कि लुटेरों ने नकदी लुटने के साथ एटीएम को भी पूरा काट दिया और सिक्योरिटी सिस्टम भी खत्म कर दिया। वहीं डीएसपी रछपाल सिंह ढीढ़सा ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करने के साथ साथ कैमरे खंगाल रही है जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य 
पुलिस के अलावा घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। टीम ने लुटेरों के हाथों के निशान लिए हैं ताकि किसी जगह पर आरोपियों के निशान मैच कर सकें। 

शाम रेकी कर रात को दिया वारदात को अंजाम
मंगलवार को देर रात को एटीएम लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों ने मंगलवार की शाम को पहले पूरे गांव समेत एटीएम संबंधी रेकी की थी। इस सबंधी गांव के लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम को दो युवक एटीएम को लेकर पूछताछ कर रहे थे। युवकों ने पूछा कि गांव में और कहीं एटीएम लगा है। बाइक सवार गांव के रास्ते देखते हुए निकल गए जिसको लेकर अब पुलिस सोमवार से लेकर मंगलवार की सीसीटीवी कैमरो की रिकार्डिंग चेक कर रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें