फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna: 28 साल की प्रेमिका ने छोड़ा साथ तो आहत हुए 51 साल के व्यक्ति ने दे दी जान, बेटी ने दी शिकायत

Wed, 18 Sep 2024 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

शमशेर सिंह की पत्नी की माैत हो चुकी है। चार साल से वह ज्योति के साथ रिश्ते में थे। अब ज्योति ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था। इसी से आहत शमशेर सिंह ने जहर खा लिया था। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना के रहने वाले 51 साल के शमशेर सिंह ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह पिछले 4 साल से एक 28 वर्षीय महिला के साथ रिलेशनशिप में था। अब महिला ने उसे जवाब दे दिया था जिसके कारण उसने जहर निगल लिया। 
विज्ञापन


हालत खराब होने पर परिवार के लोग शमशेर सिंह को खन्ना सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक शमशेर सिंह की बेटी प्रिया के बयानों पर केस दर्ज किया है और आरोपी ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह की पत्नी की मौत वर्ष 2011 में हो गई थी। करीब 4 साल पहले ज्योति की मुलाकात शमशेर सिंह के साथ हुई। दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे थे। कुछ दिनों पहले ज्योति ने शमशेर का साथ छोड़ दिया और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली। इसी कारण शमशेर सिंह ने कोई जहरीली चीज निगल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें