फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर की पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने फंदा लगा जान दी
विज्ञापन

मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। मोहल्ला दशमेश नगर में एक महिला ने वीरवार की देर रात को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसका पति सुबह नींद से जागा। थाना दाखा पुलिस नेशव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया मृतका सुमन का पति रजनीश कुमार मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। वह दशमेश नगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी करीब दो साल पहले उत्तरप्रदेश बरेली की रहने वाली सुमन के साथ शादी हुई थी। उनका दो महीना का एक बेटा भी है। वह अपने बेटे के साथ कमरे में खाना खाकर सो गया। उसकी पत्नी दूसरे कमरे में चली गई। जब सुबह उठा तो पत्नी कमरे में नहीं थी। जब वह साथ वाले कमरे में गया तो उसकी पत्नी पंखे के साथ लटक रही थी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने सुमन के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें