फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर स्पोर्टकिंग कंपनी से 1.47 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एसएएस नगर निवासी दो भाइयों पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुडा का अफसर बताकर स्पोर्ट किंग इंडिया लिमिटेड कंपनी को रूपनगर में जमीन दिलाने के नाम पर दो भाइयों ने 1.47 करोड़ रुपये ठग लिए। शिकायत की जांच करने बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की शिकायत पर एसएएस नगर निवासी दो भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नरेश कुमार जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी सौभाग्य सेल्स प्राइवेट लिमिटेड को पंजाब इंडस्ट्री पॉलिसी-2017 के तहत मेगा प्रोजेक्ट लगाने के लिए लगभग 60 एकड़ जमीन की जरूरत थी। उनकी मुलाकात एसएएस नगर फेस दो निवासी राजवंत सिंह और उसके भाई बलविंदर सिंह के साथ हुई। राजवंत सिंह ने बताया कि वह पुडा में अच्छे पद पर तैनात है। दोनों आरोपियों ने गांव बहरामपुर जमींदारा जोकि रोपड़ चंडीगढ़ हाईवे पर है 58 एकड़ जमीन दिखाई। यह जमीन यूनिट लगाने के लिए ठीक थी। इसमें 20 एकड़ की रजिस्ट्री गई और बताया की अन्य 38 एकड़ जमीन भी उनकी है लेकिन इनकम टैक्स से बचने के लिए अलग-अलग नाम पर जमीन रखी है। 23 लाख रुपये प्रति एकड़ में जमीन खरीदने का सौदा तय हो गया और दोनों आरोपियों ने 1.50 करोड़ रुपये एडवांस मांगे। वहीं जमीन से निकलने वाली हाईटेंशन वायर हटाने के लिए दोनों आरोपियों ने 25 लाख रुपये अलग से देने को कहा। यह पैसा कंपनी ने चेक के माध्यम से उन्हें दे दिया। बलविंदर सिंह के खाते में 1.21 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से जमा करवाए गए। वहीं जमीन की रजिस्ट्री के लिए लगभग 10 लाख रुपये दिए गए। कुछ समय बाद जब उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए दोनों आरोपियों से संपर्क किया तो उनके फोन बंद थे। शक होने पर उन्होंने तहसील से 20 एकड़ जमीन के कागजों की जांच करवाई तो पता चला कि यह जमीन उनके नाम पर नहीं है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई तो दोनों आरोपी वहां पेश हुए तो पता चला कि राजवंत पुडा का कोई अधिकारी नहीं है। इस दौरान आरोपियों ने कंपनी के खाते में 25 लाख रुपये जमा करवा दिए। मामले की जांच लुधियाना के एडीसीपी कर रहे थे तो आरोपियों ने उन्हें 1.21 करोड़ के तीन चेक जारी कर दिए। उन्हें बैंक में लगवाया तो चेक बाउंस हो गए। पुलिस ने इस मामले की शिकायत पर दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें