फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली आरटीओ टैक्स जमां करने वाले पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ टैक्स भरने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पर केस
विज्ञापन

कीरतपुर साहिब। पुलिस ने एक ऐसी ही व्यक्ति को काबू किया है जो जाली टैक्ट भर रहा था और टैक्स की रसीद भी दे रहा था। जतिंदर पुत्र रामू राम निवासी गांव नैनिहा जिला नागौर की शिकायत के बाद हिमाचल और पंजाब पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जतिंदर दोस्तों के साथ गाड़ी से मनाली घूमने जा रहे थे। इस दौरान जब वह कीरतपुर साहिब से हिमाचल प्रदेश मार्ग पर स्थित रिलायंस पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो आरटीओ टैक्स ऑनलाइन भरने का बोर्ड देखकर उन्होंने टैक्स भरवा लिया। टैक्स भरने वाले ने रसीद भी दी। जब वह हिमाचल प्रदेश सवारघाट में पहुंचे तो वहां पर संबंधित अधिकारियों ने टैक्स चेक किया। इस दौरान पता चला कि टैक्स अदा करने वाले व्यक्ति ने जो रसीद दी है वह जाली है। रसीद का उनके सिस्टम में कोई रिकार्ड नहीं निकला। इससे पता चला कि वह बिना रजिस्ट्रेशन के काम करता था। हिमाचल पुलिस की मदद से थाना कीरतपुर साहिब की पुलिस ने तफ्तीश के दौरान पता किया कि उक्त व्यक्ति जाली टैक्स भरता था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें