फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: आइलेट्स परीक्षा में नहीं मिली सफलता तो 21 साल की युवती ने मौत को गले लगाया

Sat, 31 Jul 2021 01:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में मानसिक परेशान 21 साल की युवती ने मौत को गले लगा लिया। कई बार आईलेट्स की परीक्षा देने के बावजूद उसे सफलता नहीं मिली। इस बात को लेकर वह काफी परेशान थी। बुधवार देर शाम उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसिक रूप से परेशान चल रही लुधियाना के डाबा गांव निवासी मनवीर कौर (21) ने बुधवार की देर शाम को अपने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया, जहां गुरुवार की देर शाम को मनवीर कौर की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मनवीर का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान यही पता चला है कि मनवीर किसी बात को लेकर परेशान चल रही थी। बात क्या थी इसके बारे में जांच की जा रही है। 

थाना डाबा की एसएचओ ने बताया कि मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनवीर आइलेट्स का पेपर कई बार दे चुकी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। इस कारण वह पिछले काफी समय से परेशान चल रही थी। परिवार वालों ने उसे समझाया भी था कि वह दोबारा ट्राई करे लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया और कुछ दिनों से चुप रह रही थी। 
विज्ञापन


बुधवार की शाम को वह घर पर ही थी। उसने घर पर पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निकल लिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर उसने परिवार वालों को बताया, परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें