फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाइक पर सवार हो राहगीरों से करते थे लूटपाट, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर, दूसरे की तलाश जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चोरी के बाइक का इस्तेमाल कर हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को थाना मोती नगर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने जाली नंबर लगी बाइक बरामद की है। आरोपी जमालपुर कुलिएवाल निवासी लवप्रीत सिंह को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी सतविंदर सिंह का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई धनवंत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मल्होत्रा चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी चोरी के बाइक पर जाली नंबर लगा राहगीरों से लूटपाट करते हैं और वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। इसी दौरान आरोपी सतविंदर सिंह फरार हो गया। जब पुलिस ने आरोपी लवप्रीत से कागजात की मांग की तो आरोपी कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी की है। कुछ दिन पहले उन्होंने इसे नई कचहरी परिसर से चोरी किया था। आरोपी इस पर जाली नंबर लगा राहगीरों से लूटपाट करते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें