फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल नवविवाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने मायके में जहर निगल जान दी
विज्ञापन

लुधियाना। नवविवाहिता गगन कौर (33) ने मायके में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। थाना डिविजन पांच की पुलिस जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि गगन कौर की शादी करीब चार महीने पहले चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-39 के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। 31 जनवरी को उसका जन्मदिन था। ससुराल में जन्मदिन मनाने के बाद गगन कौर अपने मायके रहने के लिए आ गई। रविवार की सुबह उसने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव के पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने कौन सा जहरीला पदार्थ निगला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें