फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म दिन पर दोस्त के साथ नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। जन्मदिन की खुशी में अपने दोस्त के साथ मौज मस्ती करते हुए दोपहर के समय नहर में नहाने गए एक 21 वर्षीय युवक की सोमवार दोपहर को डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सायं उसका शव नहर से बरामद हो गया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्म नगरी निवासी घनश्याम दुग्गल पुत्र स्व. सुभाष दुग्गल का सोमवार को जन्मदिन था इसी खुशी में वह दिन भर दोस्तों के साथ मौज मस्ती करता रहा। इसी दौरान वह अपने दोस्त राकेश के साथ फाजिल्का रोड़ नहर पर नहाने चला गया, जहां पैर फिसलने से वह नहर में गिरकर डूब गया। राकेश ने उसके परिजनों को सूचना दी, सूचना मिलते ही उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घनश्याम की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सायं के समय डूबने वाले स्थान के नजदीक ही घनश्याम का शव बरामद हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों के हवाले कर दिया। पता चला है कि मृतक के पिता की करीब डेढ़ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। घर में अपनी मां और बहन का पालन पोषण करने के लिए मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करता था।
विज्ञापन

फोटो एबीआर 3 है
कैप्शन: मृतक घनश्याम दुग्गल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें