फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लुटेरे और उनका साथी सुनार गिरफ्तार, आठ वारदातों को सुलझाने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने सोना/वाहन चोरी के आठ मामलों को सुलझाने का दावा करते हुए तीन लुटेरों और उनके साथी सुनार को गिरफ्तार किया है। छीनी गईं 6 सोने की बालियां, चोरी की दो बाइक और लूट में प्रयुक्त एक्टिवा को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान नवीश उर्फ नोनी, लवदीप सिंह निवासी कुष्ट आश्रम क्षेत्र, हरीश उर्फ काला निवासी मोहल्ला मलकाना और गांव सिधवा दोना निवासी सुनार इकबाल सिंह लाडी के रूप में हुई है।
एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में नगर क्षेत्र से सोना और वाहन चोरी की कुछ शिकायतें मिली थीं। सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर और मोटरसाइकिल टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंच आसपास के प्रतिष्ठानों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी। सीसीटीवी से पहला सुराग मिलने के बाद आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को तैनात किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसपी (डी) विशालजीत सिंह और डीएसपी (डी) सरबजीत सिंह की निगरानी में सीआईए कपूरथला की पुलिस टीमों ने दो भाइयों नवीश उर्फ नोनी, लवदीप सिंह के साथ हरीश उर्फ काला से एक्टिवा स्कूटी और चोरी की बाइक बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने आठ वारदातों का खुलासा किया है, जिसमें गांव रजापुर के पास काला संघिया रोड, वडाला रेलवे फ्लाईओवर के पास पेट्रोल पंप, डीसी चौक से पीर चौधरी रोड पर आर्मी गेट के पास, कांजली रोड पेट्रोल पंप, भवानीपुर रोड से महिलाओं के कानों से बालियां छीनना शामिल हैं। उन्होंने चुहड़वाल चुंगी सिटी हॉल से एक पल्सर की चोरी, कुछ दिन पहले ज्योत चौक जालंधर के पास एक डीलर से एक नई बाइक छीनने की घटना भी स्वीकार की।
एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नशे के आदी हैं और लूटा हुआ सारा सोना आरसीएफ क्षेत्र में एक सुनार लाडी को बेचते हैं। पुलिस टीमों ने सुनार लाडी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनको अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें