फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट : बस-बोलेरो की टक्कर में तीन की मौत, 3 बच्चों समेत आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। माता वैष्णो देवी से माथा टेक लौट रहे परिवार की बोलेरो कार की बस से सीधी टक्कर हो गई। इसमें मध्य प्रदेश से आए परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 3 बच्चों समेत 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसा पठानकोट-जम्मू नेशनल हाइवे पर सुजानपुर पुल नंबर 3 के पास मंगलवार देर रात 12 बजे के करीब हुआ। सिविल अस्पताल ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। हालांकि, परिवार ने 6 गंभीर घायलों को पठानकोट के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि हादसे के शिकार हुआ परिवार मध्य प्रदेश के कसराबाद वेस्ट, निमार का रहने वाला है।
शिकायतकर्ता जयश्री सोनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका परिवार वैष्णो देवी से यात्रा कर वापस लौट रहा था। वह अमृतसर के दरबार साहिब के लिए निकले थे, जब वह सुजानपुर पुल नंबर 3 के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा में आ रही बस ने उनकी बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें उनके जीजा मुकेश सोनी, विकेश सोनी और अनिल सोनी की मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार अन्य पारिवारिक सदस्यों में हेमलता सोनी, सीमा सोनी, मुखरीती, ड्राइवर गोलू यादव, लक्षिता सोनी, सुशांत सोनी, वंशिका सोनी बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सिविल अस्पताल से अमृतसर रेफर किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जयश्री सोनी ने बताया कि 2 मार्च को मध्य प्रदेश से मथुरा, काशी और अन्य तीर्थ स्थानों के दर्शन करने के बाद वैष्णो देवी कटड़ा में माथा टेककर वापस आ रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बस और बोलेरो को कब्जे में लेकर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें