फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य का विकास और बकाया काम पूरे कराना प्राथमिकता: गिलजियां

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार होशियारपुर पहुंचे संगत सिंह गिलजियां ने राज्य में विकास की नई इबारत लिखे जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों के साथ किया हर वादा पूरा करेगी।
विज्ञापन

राज्य के वन और श्रम मंत्री बनने बाद यहां पहुंचे संगत सिंह गिलजियां को पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने स्थानीय लोक निर्माण रेस्ट हाउस में गार्ड ऑफ आनर दिया। पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, विधायकों डा. राज कुमार चब्बेवाल, अरुण डोगरा, पवन आदिया और इन्दु बाला के अलावा सिविल और पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया।
राज्य के नए वन और श्रम मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों के साथ किये वादों में से 18 मुख्य काम प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे। जिससे हर वर्ग के लिए जरूरी सहूलतें यकीनी बनाईं जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार में उनको मिली जिम्मेदारी को वह पूरी शिद्दत के साथ निभाते हुए पूरी तरह जवाबदेह रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास अभी 3 महीने से अधिक का समय बाकी है। इस दौरान पहले से चल रही परियोजनाओं के साथ-साथ नई परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा।
विज्ञापन

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार शुरू से ही किसानों के साथ उनकी मांगों के लिए डट कर खड़ी है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने एक प्रस्ताव पास करके किसानों और उनकी मांगों के प्रति एकजुटता का दिखाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खेती कानूनों के ख़िलाफ़ चल रहे संघर्ष के दौरान जान गंवा चुके किसानों के परिवारों के साथ खड़ी है। इन किसानों के पारिवारिक सदस्यों को नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एसएसपी अमनीत कौंडल, एडीसी (जनरल) विशेष सारंगल, एडीसी (विकास) दरबारा सिंह, कमिश्नर नगर निगम आशिका जैन, कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान डॉ. कुलदीप नन्दा, कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव रजनीश टंडन सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें