फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवांशहर : कैबिनेट मंत्री मीत हेयर समेत छह बरी,वर्ष 2020 में धरने के दौरान नामजद किए गए थे सभी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर। वर्ष 2020 में गांव आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए धरने में धारा 188 के तहत नामजद हुए कैबिनेट मंत्री मीत हेयर, विधायक जय किशन, जिला प्रधान शिव कर्ण चेची के साथ सभी 6 आरोपी बरी हो गए हैं। पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर पर बचाव पक्ष के वकील द्वारा दी गई दलीलों को सुनने के बाद माननीय अदालत ने सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन

माननीय अदालत की ओर से फैसला सुनाए जाने के दौरान कैबिनेट मंत्री मीत हेयर, विधायक जय किशन रौढ़ी सहित सभी 6 आरोपी अदालत में ही मौजूद थे। बता दें कि मई 2020 में आम आदमी पार्टी के एक वर्कर की हत्या के मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों को पकड़ने में की जा रही देरी के खिलाफ पार्टी नेताओं व वर्करों ने एक जून 2020 को एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया था।
इस मामले में पुलिस ने पहले तो अज्ञात 100-150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में करीब छह महीने बाद 6 सितंबर को इसमें उस समय बरनाला से विधायक रहे मीत हेयर, गढ़शंकर से विधायक जय किशन, जिला प्रधान शिवकरण चेची, महिला विंग की जिला प्रधान राजदीप शर्मा, सतनाम जलवाहा व मंदीप अटवाल का नाम जोड़ दिए गए। इस मामले की पैरवी कर रहे एडवोकेट सुरेश कटारिया ने बताया कि पुलिस की ओर से इस मामले में मंजूरी भी गलत ढंग से ली गई और शुरू से ही इस मामले में डिफेक्टिव इवेस्टिगेशन की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें