फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में अकेली 11  वर्षीय बच्ची को देख चेकिंग स्टाफ ने किया आरपीएफ के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर/जालंधर। अमृतसर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) में टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक ग्यारह साल की बच्ची को अकेला सफर करते पाया। उससे पूछताछ करने के बाद उक्त स्टाफ ने उसे जालंधर सिटी आरपीएफ एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया। आरपीएफ ने बच्ची को उसके माता-पिता के हवाले किया।
विज्ञापन

रेल डिवीजन फिरोजपुर के सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर विमल कालड़ा ने बताया कि आम्रपाली एक्सप्रेस जो अमृतसर से कटिहार जा रही थी। इस ट्रेन में सीआईटी सुनील सलवान अपने स्टाफ के साथ टिकट चेक कर रहे थे, उन्होंने अमृतसर-जालंधर के बीच टिकट चेकिंग के दौरान ट्रेन के शयनयान कोच एस-8 में लगभग 11 वर्ष की एक अकेली बच्ची को यात्रा करते पाया। पूछताछ में बच्ची ने अपने माता-पिता का नाम और मोबाइल नंबर बताया। सीआईटी ने जालंधर सिटी पर तैनात आरपीएफ व चाइल्ड हेल्पलाइन स्टाफ से संपर्क किया और बच्ची संबंधी जानकारी दी। ट्रेन के जालंधर सिटी पहुंचने के बाद उसे उसके माता-पिता से मिलाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल एवं चाइल्ड हेल्पलाइन जालंधर सिटी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें