पठानकोट के मामून टीसीपी गेट के पास कार ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। थाना मामून पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान गांव भब्बर निवासी सुदर्शन शर्मा के तौर पर हुई है।
हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर चालक की पहचान गांव मंगनी निवासी नरिंद्र सिंह के तौर पर हुई है। मृतक के बेटे रोहित शर्मा ने बताया कि उसके पिता सुदर्शन शर्मा और माता सुदेश अपने पैतृक गांव भब्बर से मामनू वार्ड 19 जा रहे थे।
टीसीपी गेट के पास पकार ने उन्हें चपेट में ले लिया। कार एक्टिवा को काफी दूर तक घसीटते ले गई। हादसे में सुदर्शन शर्मा और उसकी पत्नी सुदेश घायल हो गए। दोनों को अमनदीप अस्पताल ले जाया गया। वह सुदर्शन शर्मा की कुछ देर बाद मौत हो गई। एएसआई केवल ने बताया कि कार नरिंद्र कुमार पर मामला दर्ज किया गया है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।