फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगना की साजिश : अब पंजाब में नए चेहरों को आगे ला रहा है बब्बर खालसा, युवाओं पर फेंका पाश

Sat, 07 May 2022 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर

सार

आतंकी संगठन के सरगना वधावा सिंह और आईएसआई की नई चाल। युवाओं को दिया जा रहा लालच, वारदात को अंजाम देने की फिराक में है संगठन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इंडियन सिख यूथ फेडरेशन का नेटवर्क ध्वस्त होने के बाद अब बब्बर खालसा को जिंदा कर दिया है। बब्बर खालसा ने भी अब वर्किंग स्टाइल बदल दिया है, ताकि वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक सके। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में बैठे खतरनाक आतंकी संगठन बब्बर खालसा के चीफ वधावा सिंह ने पंजाब में नए चेहरों को आगे कर सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है और इसके लिए युवाओं को लालच दिया जा रहा है।

भारतीय सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को चिंता है कि बब्बर खालसा आतंकवादी संगठन बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहता है और अतीत इस बात का साक्षी है कि पंजाब में बड़ी घटनाओं के पीछे बब्बर खालसा का हाथ ही रहा है।इस समय वाधवा सिंह बब्बर खालसा इंटरनेशनल का प्रमुख है, जिसका पाकिस्तान की सेना और वहां की खुफिया एजेंसियों के साथ काफी गहरा रिश्ता है। 
विज्ञापन


बब्बर खालसा का डिप्टी चीफ मेहाल सिंह और 20 दूसरे आतंकी भी पाकिस्तान में ही छिपे हैं। हरविंदर रिंदा भी जाकर इनके साथ मिल चुका है। भारतीय खुफिया एजेंसी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक बब्बर खालसा को ट्रेनिंग लश्करे तोएबा के कुख्यात आतंकवादियों द्वारा दी गई है। 

इतना ही नहीं वधावा सिंह के भारत के मोस्टवांटेड आतंकी डॉन दाऊद इब्राहिम से भी संबंध हैं और कई तरह की अवैध गतिविधियों में दोनों एक दूसरे का साथ दे रहे हैं। बब्बर खालसा प्रमुख वधावा सिंह पाकिस्तान में लंबे समय से रह रहा है और यही वजह है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी उस पर अधिक विश्वास करती आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें