टीम ने पहले कई बार दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वह अपना सामान दुकानों के अंदर ही रखें, लेकिन इसके बाद भी दुकानदार बाजार में सामान बाहर लगा रहे थे, जिससे ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही थी। गुरुवार को विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया।
जालंधर के भीड़ भरे बाजारों में दुकानदारों की तरफ से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को तहबाजारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने भगवान वाल्मीकि चौक से रैणक बाजार और फूलांवाला चौक में दबिश दी। इस दौरान नगर निगम की तहबाजारी टीम ने सड़क के किनारों पर और दुकानों के बाहर सामान लगाने वालों का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
टीम ने पहले कई बार दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वह अपना सामान दुकानों के अंदर ही रखें, लेकिन इसके बाद भी दुकानदार बाजार में सामान बाहर लगा रहे थे, जिससे ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही थी। गुरुवार को विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। हालांकि दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उनका सामान दुकान की हद में लगा हुआ था, इसके बावजूद विभाग की टीम उनका सामान ले गईं है।