फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कुलवीर ने मलयेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता सिल्वर

Fri, 19 Jul 2024 04:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



होशियारपुर। एसडी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कुलवीर कौर ने हाल ही में मलयेशिया में हुई अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल, माता-पिता और अध्यापकों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

कुलवीर कौर का स्कूल प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मान किया गया और उसे भविष्य में और भी बढि़या प्रदर्शन करते हुए स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान कमलेश शर्मा, सचिव डाॅ. बिन्दुसर शुक्ला व स्कूल मुखी अंजना कुमारी मौजूद थीं। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी की तरफ से सचिव डाॅ. बिन्दुसर शुक्ला ने बेटी कुलवीर कौर को बधाई देते हुए प्रबंधक कमेटी की तरफ से उसे पढ़ाई एवं खेल संबंधी किसी भी तरह की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेटियों का सशक्त होना बहुत जरूरी है और हर बेटी को आत्मरक्षा के गुर जरूर सीखने चाहिए।
विज्ञापन




फोटो - सिल्वर मेडल विजेता कुलवीर कौर को बधाई देते सनातन धर्म सभा के प्रधान कमलेश शर्मा, सचिव डाॅ. बिन्दुसर शुक्ला व स्कूल मुखी अंजना कुमारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें