फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायिका ज्योति नूरां का पहले पति से विवाद: थाने पहुंचे दोनों, ज्योति का आरोप-अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

Fri, 19 Jul 2024 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

ज्योति नूरां और कुणाल पासी ने विधिपुर फ्लाईओवर के पास बुलाकर एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत जालंधर शहर के रामा मंडी थाने की पुलिस से की है।
विज्ञापन
अपने पहले पति के साथ ज्योति नूरां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूफी गायिका नूरां सिस्टर्स की ज्योति नूरां की पारिवारिक लड़ाई एक बार फिर थाने पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक ज्योति नूरां का अपने पहले पति कुणाल पासी से फिर विवाद हो गया है। 
विज्ञापन


ज्योति नूरां और कुणाल पासी ने विधिपुर फ्लाईओवर के पास बुलाकर एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत जालंधर शहर के रामा मंडी थाने की पुलिस से की है। इसकी पुष्टि रामा मंडी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने की है। उन्होंने कहा- हम दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच कर रहे हैं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ज्योति का आरोप-अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी

सूफी गायक ज्योति नूरां ने कहा कि गुरुवार को पहले पति कुणाल पासी ने उसे फोन कर बिधिपुर फ्लाईओवर बुलाया। जब उसने मना किया तो कुणाल ने धमकी देते हुए कहा कि वह उसकी अश्लील फोटो वायरल कर देगा। ऐसे में वह कुणाल से मिलने के लिए विधिपुर फ्लाईओवर के पास चली गई। ज्योति ने आरोप लगाया कि उक्त जगह पर दो गाड़ियों में कुणाल और उसके दोस्त बैठे थे। आरोप है कि कुणाल और उसके साथियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। इस दौरान उन्हें धमकियां दी गई कि वह उसकी अश्लील वीडियो लीक कर देगा। जिसके बाद ज्योति ने अपनी जान का खतरा देखते हुए अपने पति अविनाश कुमार को फोन कर सारा घटनाक्रम बताया। वह तुरंत अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गया था। जिसके बाद कुणाल वहां से फरार हो गया। 

कुणाल पासी ने भी दी शिकायत

वहीं कुणाल पासी भी थाना रामामंडी में शिकायत करवाने पहुंच गया। कुनाल ने कहा कि ज्योति ने उसे विधिपुर रेलवे क्रासिंग के पास बुलाया था। उसके साथ उसका पति और अन्य साथी मौजूद थे। सभी ने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की और खुद को पुलिस वाला बताया। चार युवक उसकी गाड़ी के पास आए और बोले कि वह सीआईए स्टाफ से हैं और उस पर पिस्तौल तान दी। आरोपियों ने तेजधार हथियार भी निकाल लिया थे। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत ले ली है। जांच के आधार पर पुलिस जल्द मामले में अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें