फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: लतीफपुरा के लोग राशन-टेंट लेकर विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर डटे, कहा- अब आर या पार

Sat, 11 Feb 2023 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

लतीफपुरा के लोगों और किसानों ने कहा कि सरकार और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने बीबी भानी प्रोजेक्ट के तहत टू बीएचके फ्लैट देने का वादा किया था जो हमें मंजूर नहीं है। यह हमारी जमीन है जिसे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने गलत तरीके से हड़पने की कोशिश की है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लतीफपुरा के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल नौ दिसंबर से बेघर हुए लतीफपुरा के लोगों की सरकार से आस टूट रही है। शनिवार को लतीफपुरा मुड़ बसेवा कमेटी बस्ती दानिशमंदा में टेंट लगाकर और कई दिनों का राशन लेकर धरने पर बैठ गई है। लतीफपुरा के लोग और किसानों ने बस्ती दानिशमंदा में विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर पक्का मोर्चा लगाकर बैठने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


पिछले लंबे समय से अपने टूटे घरों के बाहर बैठे लतीफपुरा इलाके के लोगों को साथ लेकर किसानों के संगठन ने शनिवार को ट्रैक्टर ट्रालियां भरके शीतल अंगुराल के घर के बाहर पक्का धरना लगा दिया है। उनका कहना है कि जब तक लतीफपुरा के बेघर किए लोगों को इंसाफ नहीं मिलता वो बस्ती दानिशमंदा में पक्का मोर्चा लगाकर बैठेंगे। लतीफपुरा के लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए राष्ट्रीय एससी कमिशन और अल्पसंख्यक आयोग भी जांच करवा रहा है लेकिन लोगों को कहीं से आशा की किरण नहीं दिखाई दी। 

लतीफपुरा के लोगों और किसानों ने कहा कि सरकार और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने बीबी भानी प्रोजेक्ट के तहत टू बीएचके फ्लैट देने का वादा किया था जो हमें मंजूर नहीं है। यह हमारी जमीन है जिसे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने गलत तरीके से हड़पने की कोशिश की है, लतीफपुरा को फिर से आबाद करने के लिए जो हो सकेगा वह करने को तैयार है। वही मोर्चे के दौरान इंसाफ दिलाने पहुंची जत्थेबंदियां आपस में ही उलझने लगी, इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल विधायक की कोठी के बाहर तैनात है और हालात तनावपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें