फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में होने वाली मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनी जाएगी भारतीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। फव्वारा चौक स्थित रेस्टोरेंट में फिटनेस इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया (एफआईएफ) की ओर से राष्ट्रीय प्रधान एशिया गोल्ड मेडलिस्ट हरमिंदर दूलोवाल की देखरेख में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें दूलोवाल के अलावा एफआईएफ की पूरी टीम शामिल हुई। हरमिंदर दूलोवाल व उनके साथ आए सदस्यों ने बताया कि एफआईएफ इंडिया की ओर से 27 फरवरी दिन रविवार को जालंधर के रेडक्रास भवन में ओपन मिस्टर पंजाब व ओपन मिस्टर बुलस क्लासिक-2022 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें पंजाब समेत देश भर के विभिन्न राज्यों से बॉडी बिल्डर्स हिस्सा लेंगे। जिसमें 60 से 85 किलोग्राम वर्ग में उक्त दोनों श्रेणियों के अलावा मेन फिजिक व जींस अपर बॉडी शो में टॉप पांच-पांच बॉडी बिल्डर्स चुने जाएंगे। अब तक इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर से 120 आवेदन पहुंच चुुके हैं और उनके उम्मीद है कि कुल 400 आवेदन आ जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में दिव्यांग बॉडी बिल्डर्स भी हिस्सा लेंगे। इनमें से भी टॉप-फाइव बॉडी बिल्डर्स उनके प्रदर्शन के आधार पर चुने जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन चयनित प्रतिभागियों में से तीन अप्रैल को सिंगापुर में होने वाली मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन भी किया जाएगा। वहीं दिव्यांग बॉडी बिल्डर्स भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। जालंधर में होने वाली प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए फीस 1200 रुपये निर्धारित की गई है। हरमिंदर दूलोवाल ने बताया कि यदि दिव्यांग बॉडी बिल्डर्स आर्थिक दुश्वारियों के कारण सिंगापुर में नहीं जा सकेंगे, उनको इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए आर्थिक मदद करने के लिए एफआईएफ के वर्ल्ड प्रेसीडेंट डेनिस टियू को ई-मेल के माध्यम से विचार-विमर्श करके प्रबंध किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जालंधर में वाली प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हरमिंदर दूलो चीफ जज, अरुण शर्मा, राजदीप सिंह, अंकुश और रोहित राणा निभाएंगे। इस दौरान करीब दो लाख रुपये के इनाम वितरित होंगे। ओवरआल नकद पुरस्कार 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। दूलोवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल मिस्टर बुलस क्लासिक श्रेणी का आयोजन वरुण धीर व रिया कपूर की ओर से करवाया जा रहा है। इस दौरान एफआईएफ पंजाब के एथलीट डायरेक्टर गगनदीप सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी इंडिया अवतार सिंह, जिला प्रधान जालंधर वरुण धीर, जिला सचिव जालंधर हरदीप कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें