फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: नामी ज्वैलर्स के शोरूम पर आयकर विभाग की रेड, कई दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिये

Thu, 24 Nov 2022 01:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

इस दौरान पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में इनकम टैक्स विभाग की ओर से कुछ नामी ज्वैलर्स के शोरूम पर रेड की गई है। इनकम टैक्स की टीम ने जिमखाना क्लब के सामने शहर के नामी निक्कामल ज्वैलर्स, मनी राम बलवंत राय और सरदारी लाल ज्वैलर्स के परिसरों पर छापामारी की है।

विज्ञापन


इस दौरान आयकर अधिकारी कारोबारियों के रिकॉर्ड व स्टॉक की जांच कर रहे हैं। कई दस्तावेजों को आगे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। रेड के संबंध में अभी अधिकारी कुछ जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आईटी विभाग की टीम ने 5 जगहों पर रेड की है। अधिकारियों का कहना है कि इस रेड में लुधियाना के अलावा जालंधर, चंडीगढ़ और अन्य शहरों से आए अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें