पंजाब के जालंधर में बर्थडे पार्टी दारू पीकर मोटरसाइकिलों से रेस लगाना युवक को भारी पड़ गया। रेस के दौरान टांडा फाटक के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चला रहे युवक एसयूवी से टकरा गया जिस की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक अपने ही किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाइक रेस लगाते हुए पटेल चौक की तरफ से लौट रहे थे कि अड्डा टांडा चौक के पास पर रेलवे रोड़ की तरफ से सामने कार आ गई। एक बाइक पर सवार युवक तो निकल गए, लेकिन पीछे चल रही बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और उससे ब्रेक नहीं लगी।
जिससे वह सीधे एक्सयूवी गाड़ी के बीच जा टकराया। आसपास के लोगों ने घायल बॉबी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक सूरज को गंभीर चोट आई थी।
घटना कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा जा सकता है कि कार से बाइक की जोरदार टक्कर के बाद कार के अगले हिस्से और बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवकों ने शराब पी रखी थी या नहीं यह मेडिकल रिपोर्ट में आ जाएगा।
हादसे में गलती किसकी है, इसका पता लगाने के लिए मौके पर लगे सीटीसीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली जा रही है। क्योंकि टक्कर सीधी है इसलिए सीसीटीवी से सब कुछ साफ होगा। फिलहाल गैर इरादतन हत्या की धारा में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार बाद दोपहर युवक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।