फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट : लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गांव चहिल के पास से लूटपाट की मंशा से घूम रहे कार सवार चार हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव कोहारवाला निवासी दिलप्रीत सिंह उर्फ मोती, कोटकपूरा निवासी योधा सिंह, सीपा सिंह उर्फ पीतू , राजन सिंह के रूप में हुई जिन्हें शनिवार को अदालत में पेश करके 17 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने ना सिर्फ कुछ दिन पहले छीनी हुई एक आल्टो कार बरामद की है बल्कि इन आरोपियों की उक्त घटना समेत इलाके की 7 घटनाओं में शमूलियत सामने आई है। इनमें से दो कार छीनने, दो मोटरसाइकिल छीनने, नकदी और मोबाइल छीनने, पंप पर लूटपाट करने और एक शराब के ठेके को लूटने की घटना भी शामिल है। इन आरोपियों के दो साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनसे कुछ और मामले भी सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें