फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : गुरुद्वारे के पास बदमाशों ने बाइक सवार पर दागी गोली, दस दिन के भीतर उसी जगह पर दूसरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। छावनी स्थित ऐतिहासिक सारागढ़ी गुरुद्वारे के नजदीक शुक्रवार दोपहर बाद कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार नौजवान पर गोली दाग दी। गोली नौजवान के पेट में लगी और बाइक समेत सड़क पर गिरने से सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। खून में लथपथ नौजवान को स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। सूचना मिलते ही वारदात स्थल पर थाना कैंट पुलिस ने पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इसी जगह पर दस दिन पहले बदमाशों ने बाइक सवार दंपती की दस वर्षीय बेटी की गर्दन पर कापा रख नकदी छीन ली थी।
विज्ञापन

जख्मी नौजवान प्रदीप धवन के पिता ने बताया कि उनके बेटे को किसी थ्री-व्हीलर ने शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे, उनके बेटे की तबीयत नाजुक है।
उधर, अस्पताल के डॉ. आरएल तनेजा ने बताया कि दोपहर पौने दो बजे के करीब खून में लथपथ प्रदीप धवन वासी फिरोजपुर के नाम का नौजवान उनके अस्पताल में आया है। उसके दाहिनी तरफ पेट में गोली लगी है। गोली पेट के अंदर है। गोली लगने से बाइक समेत सड़क पर गिरने के कारण नौजवान के सिर, आंख, बाजू और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें लगी हैं। एमएलआर काटकर पुलिस को भेज दी है। पीड़ित का सिटी स्कैन किया जा रहा है कि गोली ने पेट में कितना जख्म किया है और गोली कहां जाकर फंसी है। उसी के बाद आपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, थाना कैंट के प्रभारी निखिल गर्ग का कहना है कि उक्त वारदात की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें