फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पंजधेरां कलां में धान की खरीद न होने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Oct 2024 09:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में खरीद शुरू न होने पर पुतला फूंक प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर धान की खरीद की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए जम्हूरी किसान सभा मुकेरियां के अध्यक्ष तरलोक सिंह कालू चाहंग ने गांव पंजढेरां कलां अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि उनके दौरे के दौरान देखा गया कि एक सप्ताह से मंडी में बड़ी संख्या में किसान धान से भरी गाड़ियां लेकर बैठे हैं, लेकिन इस मंडी में एक भी बोरी धान की तुलाई नहीं की गई।
बुधवार को किसानों ने वहां एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। अगर 24 घंटे के अंदर गांव पंजढेरां की अनाज मंडी में सभी किसानों का धान नहीं उठा तो पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और प्रशासन के पुतले जलाए जाएंगे। किसान सभा नेताओं ने क्षेत्र के किसानों से आह्वान किया कि वे वीरवार को 12 बजे पंजढेरां कलां पहुंचें ताकि किसानों की धान की खरीद शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वर्ण सिंह जिला अध्यक्ष जम्हूरी किसान सभा, धरमिंदर सिंह महासचिव शहीद भगत सिंह नौजवान सभा, बलवंत सिंह जगवीर सिंह पंजधेरां कलां सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें