पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों (एएसआई) ने इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उनकी कस्टडी से एक नाबालिग भाग गया था। दोनों अधिकारियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह नहीं मिला तो परेशान होकर दोनों ने जगह निगल लिया।
पंजाब के जालंधर में पंजाब पुलिस के दो अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। आदमपुर में दो एएसआई ने जहर निगलकर इसलिए खुदकुशी कर ली थी क्योंकि उनकी कस्टडी से नाबालिग आरोपी फरार हो गया था। इससे दोनों ने परेशान होकर जहर निगल लिया। एसएसपी हरकंवलप्रीत सिंह खख का कहना है कि पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि दोनों ने खुद जहर निगला था। हालांकि इस बात से पुलिस विभाग के तमाम मुलाजिम स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
कस्बा आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास पंजाब पुलिस के दो एएसआई के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी का माहौल बन गया था। आरोपी हत्या और रेप केस में पकड़े गए थे। आदमपुर एरिया से पुलिस की गाड़ी से दोनों आरोपी फरार हुए थे। दुष्कर्म के आरोपी को तीसरे पुलिस मुलाजिम ने पकड़ लिया था।
वहीं, दो पुलिस मुलाजिम 17 साल के नाबालिग आरोपी के पीछे भागे थे जोकि उन्हें पकड़ नहीं पाए तो उन्होंने जहरीली चीज निगलकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को देर रात दोनों के शव खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किए गए थे। दोनों एएसआई होशियारपुर के रहने वाले थे, जिनकी पहचान एएसआई प्रीतम दास और जीवन लाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को कपूरथला कोर्ट में पेशी के बाद होशियारपुर वापस लेकर आ रहे थे। अमनदीप उर्फ कालू की उम्र महज 17 साल है, जोकि हत्या केस में गिरफ्तार किया गया था।